CG Power: MP के सीहोर प्लांट से निकला पहला ट्रांसफॉर्मर, 2,000 नौकरियां होंगी पैदा
CG Power and Industrial Solutions ने मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित अपने नए ग्रीनफील्ड प्लांट से पहला पावर ट्रांसफॉर्मर रोलआउट कर दिया है। 50 एकड़ में फैले इस प्लांट को भारत का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बताया जा रहा है। इस फैसिलिटी में 220 kV से 1,200 kV क्लास के ट्रांसफॉर्मर तैयार होंगे, जिसकी उत्पादन क्षमता 35 ट्रांसफॉर्मर प्रति महीना है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में पहले ट्रांसफॉर्मर का रोलआउट हुआ। सीएम ने बताया कि इस प्रोजेक्ट से इलाके में 2,000 से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनेंगे। कंपनी चेयरमैन वेल्लयन सुब्बैया के मुताबिक, यह फैसिलिटी घरेलू मांग पूरी करने के साथ-साथ एक्सपोर्ट को भी बढ़ाएगी।