Skip to main content
NIFTY 50 — SENSEX — BANK NIFTY — FINNIFTY — MIDCAP — RELIANCE — TCS — INFY — HDFCBANK — ICICIBANK — SBIN — GOLD — SILVER — USDINR —
Crudeoil: ब्रेंट $110 के पार, सऊदी अरामको पर हमले से सप्लाई की चिंता बढ़ी

Crudeoil: ब्रेंट $110 के पार, सऊदी अरामको पर हमले से सप्लाई की चिंता बढ़ी

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी Saudi Aramco के शयबाह ऑयलफील्ड पर हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। एशियाई बाज़ार में Brent crude का भाव $110.09 प्रति बैरल तक पहुंच गया, वहीं अमेरिकी WTI crude भी $98 के करीब कारोबार कर रहा है। ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है, हालांकि उत्पादन पर सीधा असर नहीं पड़ा है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण चालू वर्ष में Brent crude में अब तक करीब 80% की बढ़त दर्ज की जा चुकी है। कच्चे तेल के महंगे होने से भारत जैसे आयातक देशों में महंगाई का दबाव बढ़ सकता है और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मार्जिन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

read more CNBC-TV18

CNBC-TV18
LATEST