Engineers India: Dangote Group से मिला ₹4,300 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 52-वीक हाई पर
सरकारी इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी कंपनी Engineers India Limited (EIL) को डांगोटे ग्रुप से 450 मिलियन डॉलर (लगभग ₹4,300 करोड़) का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। EIL केन्या में 7 लाख बैरल प्रति दिन क्षमता वाली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्लांट के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और EPCM कंसल्टेंट की भूमिका निभाएगी। इस खबर के बाद Engineers India का शेयर 4% से ज्यादा उछलकर ₹301.90 के नए 52-वीक हाई पर पहुंच गया। इससे पहले EIL नाइजीरिया में डांगोटे की रिफाइनरी प्रोजेक्ट में भी कंसल्टेंट रही है। वित्त वर्ष 2026 के अंत में EIL की कुल ऑर्डर बुक ₹15,109 करोड़ दर्ज की गई थी।