FII DII: FII ने 9 अक्टूबर को ₹3,569 करोड़ के शेयर बेचे, DII ने ₹4,743 करोड़ खरीदे
शुक्रवार को विदेशी निवेशकों (FII) ने कैश मार्केट में ₹3,568.90 करोड़ की नेट बिकवाली की, जबकि घरेलू निवेशकों (DII) ने ₹4,743.26 करोड़ की नेट खरीदारी की। पूरे हफ्ते FII हर दिन बिकवाल रहे और कुल ₹30,294 करोड़ के शेयर बेचे, वहीं DII ने ₹30,313 करोड़ लगाकर बाजार को सहारा दिया। इसी सपोर्ट से Sensex और Nifty की लगातार 8 हफ्तों की गिरावट का सिलसिला टूटा।