Hyundai Motor India: रूरल सेल्स शेयर 30% करने का लक्ष्य, Q1 में ग्रामीण ग्रोथ रही 23%
Hyundai Motor India Ltd आने वाले 3 से 4 सालों में अपनी कुल बिक्री में ग्रामीण बाज़ार (रूरल मार्केट) का योगदान बढ़ाकर 30% करने की योजना बना रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (Q1) में कंपनी की रूरल सेल्स हिस्सेदारी बढ़कर 25.9% हो गई, जो पिछले साल 22.6% थी। Q1 के दौरान कंपनी की रूरल मार्केट ग्रोथ 23% रही, जबकि शहरी बाज़ार (अर्बन ग्रोथ) में यह सिर्फ 2.8% दर्ज की गई। HMIL के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में SUV पेनिट्रेशन 69% तक पहुंच गया है। नेटवर्क विस्तार के तहत कंपनी के 60% नए आउटलेट ग्रामीण बाज़ारों में खोले जा रहे हैं। चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-अगस्त अवधि में HMIL की घरेलू बिक्री 12.6% बढ़कर 2,47,980 यूनिट्स रही।