IDBI Bank: Q2 में कुल कारोबार 18% बढ़कर ₹6.27 लाख करोड़ हुआ
IDBI Bank ने सितंबर तिमाही (Q2 FY27) का बिजनेस अपडेट जारी किया है। इस दौरान बैंक का कुल कारोबार सालाना आधार पर 18% बढ़कर ₹6.27 लाख करोड़ पर पहुंच गया। बैंक के कुल डिपॉजिट 17% की वृद्धि के साथ ₹3.56 लाख करोड़ और नेट एडवांसेज 18% बढ़कर ₹2.72 लाख करोड़ हो गए। वहीं CASA डिपॉजिट भी 12% बढ़कर ₹1.56 लाख करोड़ पर रहा। इससे पहले जून तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 5% बढ़कर ₹2,115 करोड़ रहा था और ग्रॉस NPA 2.3% था।