IOC: ₹2,449 करोड़ के कोच्चि-तूतीकोरिन गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट को मंजूरी
Indian Oil Corporation (IOC) के बोर्ड ने केरल के कोच्चि से तमिलनाडु के तूतीकोरिन के बीच 424.65 किलोमीटर लंबी नेचुरल गैस पाइपलाइन के निर्माण और ऑपरेशन के लिए ₹2,448.70 करोड़ के निवेश को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी। 'कोच्चि-कन्याकुमारी-तूतीकोरिन पाइपलाइन' (KTPL) की कुल क्षमता 6.84 mmscmd होगी। इसमें से कम से कम 1.71 mmscmd क्षमता 'कॉमन-कैरियर' के रूप में रखी जाएगी, जिससे नियम अनुसार थर्ड-पार्टी कंपनियों को भी इस नेटवर्क का इस्तेमाल करने की इजाजत मिलेगी। यह प्रोजेक्ट देश के दक्षिणी तट पर गैस पाइपलाइन नेटवर्क को मजबूत करेगा।