KPI Green Energy: राजस्थान में 500 MW सोलर प्रोजेक्ट के लिए मिला ₹2,025 करोड़ का ऑर्डर
गुजरात की रिन्यूएबल पावर कंपनी KPI Green Energy को राजस्थान में 500 MW के सोलर प्रोजेक्ट के लिए ₹2,025 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह वर्क ऑर्डर NACOF Oorja (NOPL) से बीकानेर के खाजूवाला में टर्नकी EPC काम के लिए दिया गया है, जो 5,000 MW क्षमता वाले सोलर पावर पार्क का हिस्सा है। कंपनी के मुताबिक इस सौदे में प्रमोटर समूह का कोई हित नहीं है और यह रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन नहीं है। 29 सितंबर को BSE पर कंपनी का शेयर 4.81% गिरकर ₹373.70 पर बंद हुआ था।