L&T: 1,600 MW चंद्रपुरा थर्मल प्रोजेक्ट के लिए मिला 'Major' ऑर्डर का LNTP
L&T की कंपनी L&T Energy CarbonLite Solutions को झारखंड के 2x800 MW चंद्रपुरा अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के मेन प्लांट पैकेज के लिए DVC CIL Power से LNTP (लिमिटेड नोटिस टू प्रोसीड) मिला है। DVCCIL, DVC और Coal India का JV है। कंपनी ने इसे ₹5,000-10,000 करोड़ की 'Major' कैटेगरी का ऑर्डर बताया है। फाइनल NTP पर्यावरण मंजूरी के बाद मिलेगा। दोपहर 1:07 बजे NSE पर शेयर 2.01% गिरकर ₹3,694.30 पर था।