Maruti Suzuki: Swift, Dzire और Baleno के S-CNG मॉडल लॉन्च, 36.47 km/kg तक का माइलेज
Maruti Suzuki ने अपने 'Auto Green Mission' के तहत Swift, Dzire और Baleno के ऑटोमैटिक S-CNG वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इस नए फीचर के साथ Dzire ऑटोमैटिक S-CNG देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सेडान बन गई है, जिसका माइलेज 36.47 KM/KG है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग एंड सेल्स) पार्थो बनर्जी ने बताया कि पहली तिमाही में उनके S-CNG वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 58% की तेजी आई है। वहीं, जुलाई में 83,000 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए ये नए मॉडल पेश किए गए हैं।