Mazagon Dock: आंध्र प्रदेश में ₹15,000 करोड़ से बनाएगी नया शिपयार्ड
रक्षा क्षेत्र की सरकारी कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders (MDL) ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के दुगराजापटनम में आधुनिक ग्रीनफील्ड शिपयार्ड बनाने के लिए करार किया है। कंपनी इस प्रोजेक्ट में ₹15,000 करोड़ का निवेश करेगी। NSHIP-AP के साथ हुए इस समझौते के दौरान मुख्यमंत्री N Chandrababu Naidu भी मौजूद रहे। अगले 5 से 7 वर्षों में फैले इस प्रोजेक्ट से लगभग 45,000 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। इस शिपयार्ड की डिजाइन क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज प्रति वर्ष होगी, जहां कमर्शियल जहाजों का निर्माण किया जाएगा।