Marico Q2: मुनाफा 31% बढ़कर ₹550 करोड़ हुआ, मार्जिन में सुधार
FMCG कंपनी Marico का Q2 में शुद्ध मुनाफा साल-दर-साल 31% बढ़कर ₹550 करोड़ हो गया। इस दौरान कंपनी का राजस्व 13% बढ़कर ₹3,897 करोड़ रहा, जबकि EBITDA मार्जिन 200 bps सुधरकर 18.2% पर पहुंच गया। कंपनी का EBITDA 26.6% बढ़कर ₹709 करोड़ रहा। मार्जिन और मुनाफे के आंकड़े बाजार के अनुमान से बेहतर रहे हैं। निवेशकों के लिए क्या मायने: मुनाफे और मार्जिन में सुधार कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है, हालांकि रेवेन्यू अनुमान से थोड़ा कम रहा।