SEBI: विदेशी निवेशकों के लिए LTCG टैक्स खत्म करने की सिफारिश
SEBI ने सरकार से विदेशी निवेशकों के लिए शेयर बाजार में लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेंस (LTCG) टैक्स खत्म करने की सिफारिश की है। इस साल विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से $31 अरब की निकासी की है। इसके अलावा, घरेलू म्यूचुअल फंड निवेशकों को रि-इन्वेस्टमेंट पर टैक्स राहत देने का भी सुझाव दिया है। निवेशकों के लिए: यह केवल सिफारिश है और बाध्यकारी नहीं है; अंतिम फैसला सरकार को बजट में लेना है।