Nestle India: शिशु आहार के दावों पर FSSAI का एक्शन, शेयर 2% टूटा
खाद्य नियामक FSSAI ने बेबी फूड उत्पादों के नियमों के उल्लंघन मामले में Nestle India के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। FSSAI ने कंपनी के तीन प्रोडक्ट्स—NAN Excella Pro Stage 1, Lactogen Pro 1 और एक फॉलो-अप फार्मूला के खिलाफ तीन अलग-अलग केस दर्ज किए हैं। जांच में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर इनके प्रचार और दावों को 2020 के इन्फैंट न्यूट्रिशन नियमों का उल्लंघन माना गया। साथ ही लैब टेस्ट में फॉलो-अप फार्मूला में बायोटिन (Biotin) की मात्रा तय मानकों से कम पाई गई। पीटीआई के मुताबिक, इस खबर के बाद बीएसई पर Nestle India का शेयर लगभग 2% टूटकर ₹1,345.45 पर आ गया।