CAS में Nifty एक मिनट से कम में 300 अंक उछला, कुछ देर के लिए 23,000 के पार
मंगलवार को वीकली एक्सपायरी के दिन क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) में Nifty में तेज उछाल दिखा। 3:19:59 बजे करीब 22,717.70 पर चल रहा Nifty 3:20:30 बजे 2% उछलकर 23,026 पर पहुंच गया। बाद में ये बढ़त घटी और Nifty 22,776 पर बंद हुआ। Sensex भी CAS में 73,259 तक गया और 73,068 पर बंद हुआ। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक SEBI डेरिवेटिव सेटलमेंट के लिए CAS की जगह आखिरी 30 मिनट का VWAP इस्तेमाल कर सकता है।