NSE IPO: SEBI से मिली मंज़ूरी, ₹30,000 करोड़ के देश के सबसे बड़े IPO का रास्ता साफ
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को अपने बहुप्रतीक्षित IPO के लिए बाज़ार नियामक SEBI की अंतिम मंज़ूरी मिल गई है। करीब ₹30,000 करोड़ का यह सार्वजनिक निर्गम भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO हो सकता है। यह पूरा इश्यू 14.89 करोड़ शेयरों का पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपनी 6% हिस्सेदारी बेचेंगे। इसमें State Bank of India (SBI) 2.48 करोड़ शेयर और MS Strategic 1.60 करोड़ शेयर बेचेंगे।