GR Infra : NTPC का ₹413 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट रद्द, ₹91 करोड़ जब्त
NTPC ने महाराष्ट्र के मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन में 400 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट के लिए GR Infraprojects को दिया गया ₹413.37 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया है। काम में देरी और अनुबंध की शर्तों का पालन न करने के चलते यह कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही NTPC ने GR Infraprojects की करीब ₹91 करोड़ की बैंक सिक्योरिटी भी जब्त कर ली है। अब कंपनी इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए GR Infraprojects के जोखिम और लागत पर नए सिरे से टेंडर जारी कर रही है।