Prime Focus: सब्सिडियरी Brahma AI जुटाएगी $150 मिलियन, Multiples PE करेगी $100 मिलियन का निवेश
Prime Focus Limited की मटेरियल सब्सिडियरी कंपनियों Brahma AI Holdings और Brahma AI Services India ने $150 मिलियन तक का फंड जुटाने का ऐलान किया है। इस फंडिंग राउंड की अगुआई प्राइवेट इक्विटी फर्म Multiples करेगी, जो CCPS के जरिए $100 मिलियन का निवेश करेगी। वोटिंग अधिकारों में रीस्ट्रक्चरिंग के चलते Brahma Holdings में Prime Focus की इनडायरेक्ट वोटिंग पावर 89.27% से घटकर 24.99% रह जाएगी। इसके बाद दोनों कंपनियां Prime Focus की सब्सिडियरी के बजाय एसोसिएट कंपनियां बन जाएंगी। हालांकि, फुली डिल्यूटेड आधार पर Prime Focus की हिस्सेदारी 65.67% बनी रहेगी। CNBC TV18 के मुताबिक, इस सौदे के लिए शेयरधारकों की विशेष मंजूरी की आवश्यकता होगी।