Silver: वायदा बाज़ार में ₹2,978 का उछाल, भाव ₹2.41 लाख/किलो के पार पहुँचा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का भाव ₹2,978 यानी 1.25% की बढ़त के साथ ₹2,41,183 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान बाज़ार में 3,082 लॉट का कारोबार दर्ज किया गया। विश्लेषकों के मुताबिक, वायदा बाज़ार में कारोबारियों द्वारा नए सौदे बनाने से कीमतों में यह मजबूती आई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में भी चांदी वायदा 2.39% उछलकर 66.78 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।