Sterling & Wilson: ₹985 करोड़ के मिले नए ऑर्डर, शेयर में 8% का उछाल
Sterling and Wilson Renewable Energy को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से ₹985 करोड़ से ज्यादा के नए ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के आते ही कंपनी के शेयर में सुबह के कारोबार के दौरान 8% तक का उछाल देखने को मिला। भारत में कंपनी को राजस्थान में 534.3 MWp प्रोजेक्ट के लिए नया ऑर्डर मिला है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका में 616 MWh क्षमता वाले दो बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट्स का टर्नकी EPC ऑर्डर हासिल हुआ है।