Tata Sons: N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर विवाद, Tata Trusts ने बताया अमान्य
Tata Trusts ने Tata Sons के चेयरमैन के रूप में N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति के प्रस्ताव को चुनौती दी है। ट्रस्ट्स का कहना है कि 17 सितंबर को पास हुआ प्रस्ताव कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (AoA) के तहत अमान्य है। Tata Sons के बोर्ड में 4:1 के बहुमत से यह प्रस्ताव पास हुआ था, जिसमें Noel Tata ने विरोध में वोट दिया था। Trusts का तर्क है कि उनके दो नामित निदेशकों में से बहुमत का समर्थन जरूरी था, जो नहीं मिला।