Tata Steel: Q2 में मुनाफा 16% बढ़कर ₹3699 करोड़ रहा
Tata Steel का सितंबर तिमाही (Q2FY27) में मुनाफा 16.2% बढ़कर ₹3,699.59 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹3,183.09 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी 11.5% की बढ़त के साथ ₹65,436.24 करोड़ पर पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹58,689.29 करोड़ था। इसके साथ ही, कंपनी ने बताया कि नोएल नवल टाटा 11 नवंबर 2026 से नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन पद से रिटायर होंगे।