Bank of Maharashtra: $500M का पहला ओवरसीज बॉन्ड जारी, 3 गुना मिलीं बोलियां
Bank of Maharashtra ने अंतरराष्ट्रीय कर्ज बाज़ार में कदम रखते हुए 500 मिलियन डॉलर का अपना पहला ओवरसीज बॉन्ड इश्यू पूरा कर लिया है। बैंक के इस 5 साल की अवधि वाले सीनियर अनसिक्योर्ड बॉन्ड को विदेशी निवेशकों से ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला और ऑर्डर बुक तय साइज से करीब 3 गुना बढ़कर बंद हुई। यह इश्यू बैंक की GIFT City स्थित IFSC बैंकिंग यूनिट के जरिए $500 मिलियन के मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम के तहत जारी किया गया है। इस पर 6.112% सालाना कूपन दर तय की गई है, जिसका भुगतान छमाही आधार पर होगा। जुटाए गए फंड का इस्तेमाल बैंक अपने बिज़नेस ग्रोथ के लिए करेगा। ये नोट्स India INX और NSE IX पर लिस्ट होंगे।