Sensex-Nifty: मुहूर्त ट्रेडिंग में गिरावट, निफ्टी 24,986 पर बंद
दीपावली के मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र में भारतीय शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त कायम नहीं रही और सेंसेक्स 28.62 अंक गिरकर 80,999.40 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 भी 43.95 अंक यानी 0.18% घटकर 24,986.40 के स्तर पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक तक बढ़ा था और निफ्टी 25,100 के ऊपर चला गया था। बाजार में उतार-चढ़ाव मापने वाला India VIX भी 6.01% बढ़कर 18.52 पर पहुंच गया।