Genesys International: ₹283 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही शेयर 7% उछला
Genesys International Corporation को अहमदाबाद का 3D डिजिटल ट्विन मैप तैयार करने के लिए ₹283 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट वर्ल्ड बैंक से फंडेड 'गुजरात रेजिलिएंट सिटीज पार्टनरशिप' प्रोग्राम का हिस्सा है। इस खबर के आते ही गुरुवार को कंपनी के शेयर 7.22% की छलांग लगाकर ₹301.45 पर पहुंच गए। इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 625 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 25 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टीज का सर्वे कर डिजिटल आईडी दी जाएगी। इसमें जमीन, सड़क, पानी और अंडरग्राउंड सीवरेज नेटवर्क की 3D मैपिंग शामिल है। प्रोजेक्ट को 2.5 साल में पूरा करने के बाद कंपनी 5 साल तक ऑपरेशंस और मेंटेनेंस का काम भी संभालेगी।