Siemens Energy India: गोवा में चालू किया पहला 145 kV सर्किट ब्रेकर
Siemens Energy India ने गोवा में अपना पहला सल्फर हेक्साफ्लोराइड (SF6) फ्री 145 kV सर्किट ब्रेकर सफलतापूर्वक कमीशन कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी की अत्याधुनिक 'ब्लू' (Blue) हाई-वोल्टेज टेक्नोलॉजी भारतीय पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क में शामिल हो गई है। यह उपकरण ग्रिड में फॉल्ट के दौरान बिजली आपूर्ति को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने का काम करता है। पारंपरिक सर्किट ब्रेकर में इस्तेमाल होने वाली SF6 गैस पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक ग्रीनहाउस गैस मानी जाती है। कंपनी की यह नई तकनीक क्लीन एयर इंसुलेशन और वैक्यूम स्विचिंग का इस्तेमाल करती है। बकौल MD व CEO गिल्हेरमे मेंडोंका, यह कदम देश के पावर सेक्टर को कार्बन-मुक्त बनाने की दिशा में अहम है।